राम मंदिर प्रतिष्ठा द्वादशी : अयोध्या में भव्य आयोजन की रूपरेखा तय

Spread the love

अयोध्या । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ (प्रतिष्ठा द्वादशी) के आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है।

इस वर्ष प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ 22 जनवरी के बजाय 31 दिसंबर को मनाई जाएगी। समारोह का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि भारतीय सनातन परंपरा में सभी पर्व पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं, न कि अंग्रेजी तिथि के आधार पर। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी तिथि को हुई थी, जो वर्ष 2024 में 22 जनवरी को पड़ी थी।

वर्ष 2025 में यही द्वादशी तिथि 31 दिसंबर को आ रही है, इसलिए इसी दिन प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन किया जाएगा। पहली वर्षगांठ 11 जनवरी 2025 को मनाई गई थी।

जानकारी के अनुसार, 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक रामकथा, रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 31 दिसंबर को दिन में दर्शन और संबोधन के बाद सायंकाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

1 जनवरी को अनूप जलोटा सहित कई कलाकार प्रस्तुति देंगे, जबकि 2 जनवरी को सुरेश वाडेकर और अन्य कलाकारों के कार्यक्रम होंगे। सभी आयोजन अंगद टीला परिसर में आम श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे।

 

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: आज छोटी दिवाली पर 9 राशियों की चमकेगी किस्मत, जाने अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 7 November 2056       मेष राशिफल   आज मेहनत से परिणाम संवरेंगे। करियर व्यवसाय में तेजी रहेगी. चर्चा में स्पष्टता रखें.…

    Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026 : धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव इन राशियों पर होंगे मेहरबान, जानें अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love      Aaj Ka Rashifal 6 नवंबर 2026     मेष राशिफल   आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!