रामपुर : नगर को जाम मुक्त बनाने पालिका ने छेड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान, एक माह तक चलेगा सख्त एक्शन

Spread the love

रामपुर जिले के बिलासपुर नगर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अराजक स्थिति को देखते हुए नगरपालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल की अध्यक्षता में स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा तय की गई।

पालिकाध्यक्ष मित्तल ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त कर चालान भी काटा जाएगा। इस अभियान में नगरपालिका की टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

अभियान की शुरुआत में टीम दुकानदारों से विनम्रता से हाथ जोड़कर अतिक्रमण हटाने का अनुरोध करेगी, साथ ही मौके पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। यदि चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो सीधे जब्ती और चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष सुदर्शन मदान समेत व्यापारियों ने इस अभियान में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार भी मौजूद रहे।

पालिका प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नगर की साफ-सफाई और सुचारू यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले अतिक्रमणकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगामी एक महीने तक लगातार चलाया जाएगा।



Related Posts

जयपुर POCSO विशेष अदालत का बड़ा फैसला: IPS को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    जयपुर । विशेष रिपोर्ट।       पूर्व AIG अनिल मिश्रा से जुड़े पुराने जयपुर मामले को लेकर एक अदालत के फैसले की जानकारी सामने आई…

10 करोड़ लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाने का महाअभियान शुरू, अंबिकापुर में पहले दिन 12 हजार विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

Spread the love

Spread the love      ब्रह्माकुमारीज के अभियान की जागरूकता रैली से शुरुआत, 20 अगस्त तक सरगुजा संभाग में चलेगा व्यापक जनजागरण     अंबिकापुर, 7 अगस्त 2026। नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!