दहेज मांगने पर टूटा रिश्ता, जयमाला के बाद बरात लौटी वापस – सात के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

अंबिकापुर। समाज में दहेज निषेध कानून होने के बावजूद भी दहेज की कुप्रथा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक ताजा मामला सरगुजा जिले के नमना कला से सामने आया है, जहां शादी के ऐन वक्त पर वर पक्ष द्वारा दहेज की मांग करने पर विवाह टूट गया। कन्या पक्ष की ओर से लाख मिन्नतों के बावजूद दूल्हा और बरात बिना विवाह किए लौट गई।

घटना आठ मई की बताई जा रही है। चिरमिरी से आई बरात का पारंपरिक स्वागत हुआ, रस्में शुरू हो चुकी थीं और जयमाला कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। तभी वर पक्ष ने अचानक विवाह स्थल पर दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और एक चारपहिया वाहन की मांग रख दी।

कन्या पक्ष ने आर्थिक असमर्थता जताते हुए विनती की, लेकिन वर पक्ष अड़ा रहा। अंततः वे विवाह स्थल छोड़कर लौट गए। जाते-जाते उन्होंने कन्या पक्ष को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद कन्या पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दूल्हा, उसकी बहनों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Spread the love

Spread the loveरायपुर/छत्तीसगढ़   रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ 21 जून 2026 को इस बार “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Spread the love

Spread the love        रायपुर/छत्तीसगढ़, 17 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय रेल द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत ₹755 करोड़ की लागत से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!