बिलासपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान आहत हुई धार्मिक भावनाएं, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। न्यायधानी में 6 जुलाई को निकले मुहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला तूल पकड़ गया है। तारबाहर क्षेत्र में जुलूस के दौरान कुछ युवकों द्वारा माता के मंदिर की छत पर चढ़कर नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों – मो. समीर रजा और जुनैद रजा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (ग), 296, 351 (2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने का संदेश भी दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!