सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को नहीं मिला अवकाश नकदीकरण का लाभ, एसएसपी बिलासपुर को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को 300 दिनों के अवकाश नकदीकरण का लाभ न दिए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रंजीत सिंह को अवमानना नोटिस जारी किया है।

याचिकाकर्ताओं – सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक ब्रजनंदन राय, निरीक्षक सूर्यकांत शर्मा, और उप निरीक्षक विष्णु मिश्रा – ने मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सेवा निवृत्त पुलिसकर्मियों को अवकाश नकदीकरण का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश देते हुए 90 दिन के भीतर राशि भुगतान करने को कहा था।

हालांकि, एसएसपी बिलासपुर द्वारा न तो आवेदन का निपटारा किया गया और न ही अवकाश नकदीकरण की राशि का भुगतान। इस पर हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवमानना याचिका की सुनवाई में प्रथम दृष्टया आदेश की अवहेलना मानते हुए एसएसपी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

  • Related Posts

    टपकती छत के नीचे प्रसव, मौत के साए में माताएं और नवजात! सोठी उपस्वास्थ्य केंद्र की बदहाली ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

    Spread the love

    Spread the love    ✍️ विशेष रिपोर्ट : Vachannews       बिलासपुर/मस्तूरी। विकासखंड मस्तूरी की ग्राम पंचायत सोठी स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र आज खुद इलाज का मोहताज बना हुआ है।…

    48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!