बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सामाजिक विकास मंच के प्रतिनिधिमंडल ने जोन क्रमांक-6 के नगर निगम अध्यक्ष श्री श्रीनू राव को उनके नवीन कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस दौरान मंच के अध्यक्ष श्री सुनील राय, मीडिया प्रमुख श्री पार्थो चक्रवर्ती सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
समूह ने श्री राव के कार्यकाल में जनहित में सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा जताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। मंच के सदस्यों ने कार्यालय के शुभारंभ को जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।








