ऋषभ पंत की वापसी से भारत को राहत, मैनचेस्टर टेस्ट निर्णायक मोड़ पर

Spread the love

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा टेस्ट मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 87 और कप्तान शुभमन गिल 78 रन पर नाबाद हैं। हालांकि, भारतीय टीम अब भी इंग्लैंड से 137 रन पीछे है।

इस बीच भारतीय खेमे के लिए एक राहत भरी खबर आई है। इंजरी से जूझ रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पांचवें दिन बल्लेबाज़ी के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, “ऋषभ कल बल्लेबाज़ी करेंगे।”

गौरतलब है कि पंत पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय चोटिल हो गए थे और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। हालांकि, उन्होंने दर्द के बावजूद दूसरे दिन बल्लेबाजी की और 54 रन बनाए। स्कैन में उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है, जिससे वह करीब छह हफ्तों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं और ओवल टेस्ट में उनकी भागीदारी लगभग तय रूप से नहीं होगी।

भारत ने दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब की थी, जब यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभाला और अब तक तीसरे विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

पांचवें दिन भारत के लिए मैच बचाना बड़ी चुनौती होगी, और ऐसे में ऋषभ पंत की मौजूदगी टीम को मजबूती दे सकती है। इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाज़ी और मैनचेस्टर की चुनौतीपूर्ण पिच के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय बल्लेबाज़ कैसे मुकाबला करते हैं।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!