राजनांदगांव में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 9 मवेशियों की मौत

Spread the love

राजनांदगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंदामारा चौक के पास देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठे मवेशियों को एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही 9 मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशियों में गाय और बछड़े शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रात करीब 2:30 बजे हुई। सड़क किनारे ढाबे के सामने बैठे मवेशियों को ओवरटेक करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ मवेशी ट्रक के साथ घसीटते हुए दूर तक चले गए।

सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर मृत मवेशियों को देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी पुष्पेंद्र नायक नगर निगम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृत मवेशियों को सम्मानपूर्वक दफनाया गया।

सीएसपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अज्ञात ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!