रोहित शर्मा बने वनडे ओपनिंग में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर से सिर्फ पीछे

Spread the love



23 अक्टूबर : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। गुरुवार तक रोहित शर्मा ने 186 पारियों में 9,171 रन बनाए हैं, जबकि सौरव गांगुली ने 236 पारियों में 9,146 रन बनाए थे।

इस उपलब्धि के साथ रोहित अब वैश्विक स्तर पर पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 340 पारियों में 15,310 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका के सनथ जयसूर्या 383 पारियों में 12,740 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल तीसरे और एडम गिलक्रिस्ट चौथे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा लंबे समय बाद भारत के लिए सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज से पहले वह मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में नजर आए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले मैच में उन्होंने 14 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। रोहित ने पिछली बार 9 फरवरी 2025 को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन की पारी खेलकर शतक लगाया था।

टीम इंडिया एडिलेड में ‘करो या मरो’ मुकाबले में उतरी है। पर्थ में खेले गए पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को सीरीज बचाने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। एडिलेड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है—यहां अब तक 15 वनडे मैच खेले गए, जिनमें 9 में जीत, 5 में हार और 1 टाई दर्ज की गई है।

  • Related Posts

    भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

    Spread the love

    Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

    भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

    Spread the love

    Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!