इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा को बड़ा झटका टीम इंडिया को मिलने वाला है नया कप्तान

Spread the love

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी से हटाने का फैसला लिया गया है। सेलेक्शन कमेटी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए नया टेस्ट कप्तान चुनने वाली है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि रोहित बतौर खिलाड़ी इंग्लैंड का दौरा करते हैं या नहीं, क्योंति रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन खराब रहा था।

नए कप्तान का होगा चयन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि चयनकर्ताओं की सोच स्पष्ट है। वे इंग्लैंड दौरे के लिए एक नया कप्तान चाहते हैं और रोहित कप्तान के तौर पर फिट नहीं बैठते, ख़ास तौर पर उनके लाल गेंद के फॉर्म को देखते हुए। वे अगले टेस्ट चक्र के लिए एक युवा कप्तान को तैयार करना चाहते हैं और चयन समिति ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि रोहित टीम का नेतृत्व नहीं करेंगे।

रोहित शर्मा का शानदार करियर
रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच में 40.58 की औसत के साथ 4302 रन बनाए हैं। वहीं 273 वनडे मैच में उन्होंने 48.77 की औसत के साथ 1116 रन बनाए हैं। वहीं 159 टी-20 मैच में उन्होंने 31.34 की औसत के साथ 4231 रन बनाए हैं।

रोहित ने टेस्ट में 12 शतक बनाए हैं, जबकि 273 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 32 शतक और टी-20 में उनके नाम 5 शतक दर्ज हैं।

Related Posts

भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री के साथ सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग चार्ट’ में टॉप पर पहुंचे Mohammad Amir

Spread the love

Spread the love    टी20 विश्व कप, भारत बनाम वेस्टइंडीज: रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज पर पांच विकेट से जीत हासिल करके भारत के…

भारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल

Spread the love

Spread the loveभारत का नया हीरो… मुंबई के लाल को धोनी ने CSK में चमकाया, U19 वर्ल्ड कप जीत विराट कोहली के क्लब में शामिल Ayush Mhatre U19 World Cup:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!