गोल बाजार में दो गुटों के बीच जमकर पथराव, सिटी कोतवाली के पास मचा हड़कंप

Spread the love

 

बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।

 

 

अचानक हुई पत्थरबाजी से इलाके में अफरा-तफरी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति; विवाद की असली वजह जांच के बाद होगी स्पष्ट

 

 

बिलासपुर। शहर के व्यस्त गोल बाजार इलाके में सिटी कोतवाली थाना के समीप बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुटों के बीच विवाद के बाद देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई पत्थरबाजी से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

प्रत्यक्ष रूप से सामने आई जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। घटना के चलते गोल बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस की सक्रियता के बाद हालात सामान्य किए गए। घटना के बाद पुलिस द्वारा विवाद में शामिल लोगों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक विवाद की चर्चा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसे हिंदू-मुस्लिम विवाद से जोड़कर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस अथवा किसी आधिकारिक अधिकारी की ओर से अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट जानकारी के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, पथराव में कौन-कौन लोग शामिल थे और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था—इन सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा कि गोल बाजार में हुए इस विवाद की असली वजह क्या थी।

 

 

 

  • Related Posts

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर ग्राम बांधा में जला ‘आशीर्वाद का दीप’

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर/तखतपुर। विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर/तखतपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!