दुखद खबर : मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Spread the love

टीवी और फिल्म जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा कर रहे हैं।

बीमारी के चलते ICU में भर्ती थे इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल देव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता विंदू दारा सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि पिछले कुछ वर्षों से मुकुल देव ने खुद को लोगों से अलग कर लिया था और बहुत कम ही लोगों से मिलते थे।

विंदू दारा सिंह ने दी श्रद्धांजलि विंदू दारा सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक वीडियो साझा किया जिसमें वे मुकुल देव के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा: “शांति से आराम करो मेरे भाई #मुकुलदेव… तुम्हारे साथ बिताए हर पल को हम सहेजकर रखेंगे। #SonOfSardaar2 तुम्हारा आखिरी प्रोजेक्ट होगा, जिसमें तुम हंसी और खुशी फैलाते नजर आओगे।”

एक बहुमुखी कलाकार मुकुल देव ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शो, म्यूजिक वीडियो और क्षेत्रीय फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने ‘दस्तक’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘आर राजकुमार’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। वे सलमान खान के साथ फिल्म ‘जय हो’ में भी नजर आए थे।

फैंस में शोक की लहर मुकुल देव के अचानक निधन से उनके फैंस भी स्तब्ध हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि उनकी मौत की असली वजह का आधिकारिक खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

Related Posts

अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

Spread the love

Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

“आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

Spread the love

Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!