सांकरा : चैनडीपा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज

Spread the love



सांकरा, महासमुंद।
एनएच-53 पर चैनडीपा के समीप एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब एक बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

कौशल बंजारा के साथ निकला था युवक
मृतक की पहचान गोपेश पटेल के रूप में हुई है, जो खेमड़ा थाना बसना क्षेत्र का निवासी था। उसके पिता उत्तपर कुमार पटेल ने बताया कि 10 जून की शाम करीब 4 बजे गोपेश घर से यह कहकर निकला था कि वह कौशल बंजारा के साथ जा रहा है और जल्द वापस आएगा। लेकिन देर रात उन्हें मोबाइल पर सूचना मिली कि चैनडीपा के पास किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ है।

CHC पिथौरा में हुई शिनाख्त
उत्तपर कुमार ने शक के आधार पर पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचकर जब शव देखा तो वह उनके बेटे गोपेश पटेल का निकला। जानकारी में सामने आया कि गोपेश एक नीले रंग के बिना नंबर वाले ट्रैक्टर में ड्राइवर के साथ सवार था। जब ट्रैक्टर चैनडीपा के पास पहुंचा, तो चालक ने उसे तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया, जिससे ट्रैक्टर पलट गया और गोपेश को गंभीर चोटें आईं, जिनसे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। क्षेत्रवासियों ने घटना पर दुख जताते हुए सड़क पर ट्रैक्टर और भारी वाहनों के तेज और लापरवाह संचालन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!