रवि फसल और पेयजल संकट पर सरपंच संघ का दबाव, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the love

मालखरौदा | शक्ति जिला

नहरों में पर्याप्त जल प्रवाह की मांग

जनपद पंचायत मालखरौदा सरपंच संघ द्वारा मिनीमाता बांगो–बांग परियोजना कोरबा अंतर्गत खरसिया वितरक एवं शक्ति वितरक की सभी नहरों में रवि फसल तथा पेयजल स्तर बढ़ाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर शक्ति को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नहरों के माध्यम से क्षेत्र में पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

पूर्व में भी की जा चुकी है मांग

सरपंच संघ द्वारा इससे पूर्व भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। साथ ही जल संकट और सिंचाई की समस्या को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम से भी ज्ञापन प्रेषित किया गया था, ताकि उच्च स्तर पर इस गंभीर विषय का समाधान हो सके।

कलेक्टर का आश्वासन

इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा सरपंच संघ को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। कलेक्टर ने नहरों में जल प्रवाह एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही, जिससे किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

सभी सरपंच रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी सरपंच मुख्य रूप से उपस्थित रहे और एकजुट होकर जल समस्या को प्रमुखता से उठाया। सरपंचों ने स्पष्ट किया कि रवि फसल और पेयजल दोनों ही क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकता हैं, जिनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!