महिला सशक्तिकरण की दिशा में SECL की ऐतिहासिक पहल, गेवरा स्थित सीबीएम लैब पूरी तरह महिलाओं को सौंपी गई

Spread the love

कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नेतृत्व को नया आयाम देते हुए 17 जुलाई को गेवरा स्थित केंद्रीय उत्खनन कार्यशाला (CEWS) में “कंडीशन बेस्ड मॉनिटरिंग लैब” (CBM Lab) को पूरी तरह महिला कर्मचारियों के संचालन में सौंप दिया है। यह प्रयोगशाला अब पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित होगी—जो कोल इंडिया की तकनीकी और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस प्रयोगशाला का उद्घाटन SECL के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने किया। उनके साथ निदेशक (तकनीकी – संचालन/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार तथा निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएमडी सहित अधिकारियों ने नवनियुक्त महिला टीम से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साह की सराहना की।

CBM लैब की भूमिका और तकनीकी विशेषता

CBM लैब का मुख्य कार्य खनन कार्यों में प्रयुक्त भारी मशीनों और वाहनों की तकनीकी स्थिति की निगरानी करना है। यह लैब मशीनों के लुब्रिकेंट ऑयल के सैंपल का विश्लेषण कर यह पता लगाती है कि मशीन के किस हिस्से में घिसाव हो रहा है या कौन-सा पुर्जा खराब होने की स्थिति में है।

लैब में चार प्रमुख परीक्षण किए जाते हैं:

  • एलीमेंटल एनालिसिस
  • काइनेमैटिक विस्कोसिटी
  • केमिकल प्रॉपर्टीज विश्लेषण
  • पार्टिकल काउंट

इन परीक्षणों के माध्यम से मशीनों की संभावित खराबी को समय रहते पहचानना संभव हो जाता है, जिससे मशीनों की अचानक खराबी से बचाव होता है, उत्पादन में रुकावट नहीं आती और संचालन लागत में भी कमी आती है।

तकनीक और महिला नेतृत्व का संगम

इस पहल के अंतर्गत लैब प्रभारी श्रीमती बबीता पटवाल, सहायक प्रबंधक (उत्खनन) के नेतृत्व में एक समर्पित महिला टीम कार्यरत है। सीएमडी हरीश दुहन एवं निदेशकगणों ने टीम का निरीक्षण कर उन्हें भविष्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस प्रयोगशाला को “तकनीकी उत्कृष्टता और महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण” बताया।

उपस्थित गणमान्यजन

इस अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक गेवरा श्री ए.के. त्यागी, दीपका के श्री संजय मिश्रा, कोरबा क्षेत्र के आर.के. गुप्ता, वर्क्स मैनेजर सीईडब्ल्यूएस गेवरा श्री ए.के. सिंह, जेसीसी, कल्याण समिति, सुरक्षा समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


SECL की यह ऐतिहासिक पहल न केवल तकनीकी दक्षता को सशक्त करती है, बल्कि कोयला उद्योग में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित कर एक प्रेरणादायक मिसाल भी पेश करती है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!