छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शेफाली घोष को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया सम्मानित

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण, कला, संस्कृति और समाज सेवा के लिए राज्यभर की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन टीजीबी मीडिया द्वारा 28 और 29 जून को डॉ. जेठू साहू रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, टैलेंट शो, फैशन शो के साथ दिव्यांगजनों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


शेफाली घोष को राज्य स्तरीय सम्मान, कहा- यह मां दुर्गा का आशीर्वाद है

सम्मान समारोह के दूसरे दिन बिलासपुर से समाजसेविका श्रीमती शेफाली घोष को केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के हाथों राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। शेफाली घोष ने सम्मान पाकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा,

“हम 30-35 वर्षों से समाज और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। यह सम्मान मेरे लिए मां दुर्गा का आशीर्वाद है। इस तरह के आयोजन समाज सेवियों के हौसले को बढ़ाते हैं।”


बिलासपुर की प्रतिभाओं को मिला निर्णायक बनने का अवसर

कार्यक्रम में बिलासपुर की प्रतिभाशाली महिलाओं अनीता दुआ, चुन्नी मोर्या, छाया ठकराल और शेफाली घोष को विभिन्न स्पर्धाओं में निर्णायक की भूमिका निभाने का अवसर मिला। यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त कदम माना गया।


हरिहर ऑक्सीजोन में पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण, नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका का लोकार्पण

29 जून की सुबह केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में हरिहर ऑक्सीजोन परिसर में “पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नवग्रह एवं नक्षत्र वाटिका का अवलोकन भी किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अनिल टाह ने नक्षत्र वाटिका के वैदिक महत्व और वास्तु शास्त्र में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही, प्रो. एडीएन बाजपेई, डॉ. विनोद तिवारी, पीके पंचायती और अन्य गणमान्य अतिथियों ने पर्यावरण और समाज सेवा के लिए संदेश दिया।


सप्तऋषि सम्मान और पर्यावरण गौरव सम्मान से भी किया गया सम्मानित

  • प्रो. एडीएन बाजपेई को उनकी लंबी शैक्षणिक सेवा के लिए “सप्तऋषि सम्मान” से नवाजा गया।
  • वहीं, पर्यावरण सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पौधा प्रेमी दुजराम को “हरिहर छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान” प्रदान किया गया।

3,500 पौधों का वृक्षारोपण और संरक्षण का संकल्प

हरिहर ऑक्सीजोन परिसर में अब तक 3,500 से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। महिला विंग ने एक विशेष अभियान के तहत अशोक के पेड़ों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।


कार्यक्रम संचालन एवं प्रमुख उपस्थिति

कार्यक्रम का सफल संचालन भुवन वर्मा, डॉ. शंकर यादव और श्रीराम यादव द्वारा किया गया।
प्रमुख उपस्थिति में शामिल रहे:
रेखा मदन मोहन गुल्ला, संतोषी वर्मा, निर्मल घोष, प्रीति चौहान, संजय वर्मा, ममता गुप्ता, पूर्णिमा झा, किशोर दुबे, आरती रजक, प्रमोद गंगासाहू, लता गुप्ता, कल्पना गुप्ता, मोहित श्रीवास, ओपी गुप्ता, योगेश संतोष, सतीश वर्मा, चिंतामणि साहू, डॉ. सचिन पांडे, मोरध्वज साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


टीजीबी मीडिया डायरेक्टर पुष्पा साहू और मीडिया परिवार को आभार

कार्यक्रम की सफलता के लिए टीजीबी मीडिया डायरेक्टर पुष्पा साहू और मीडिया टीम के अमित भांडेकर सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

    Spread the love

    Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!