राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा : पत्नी सोनम निकली साजिश की मास्टरमाइंड, मेघालय पुलिस ने किया पर्दाफाश

Spread the love

भोपाल मेघालय । मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या के रहस्य से आज पर्दा उठ गया है। इस सनसनीखेज मामले में मेघालय पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी को हत्या की मास्टरमाइंड बताते हुए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोनम ने भाड़े के हत्यारों के जरिए अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।

राजा और सोनम 23 मई को हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे थे और कई दर्शनीय स्थलों पर घूमने के बाद अचानक लापता हो गए थे। कुछ दिनों बाद राजा का शव बरामद हुआ, जिसके बाद यह मामला और रहस्यमय हो गया था।

मेघालय पुलिस की जांच में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। मामले में सोनम समेत चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें से सभी की पहचान और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी गई हैं।

पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने पति की हत्या की योजना पहले से बना रखी थी और मेघालय यात्रा के बहाने उसे अपने जाल में फंसाया। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

यह हत्याकांड न सिर्फ मेघालय बल्कि पूरे देशभर में चर्चा का विषय बन गया है, जहां प्यार और विश्वास की नींव पर बना रिश्ता खून और धोखे की कहानी में बदल गया।

Related Posts

राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

Spread the love

Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

Spread the love

Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!