सेंट जेवियर्स हाई स्कूल को ब्रिटिश काउंसिल का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Spread the love

आठ अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों के सफल आयोजन पर मिला RIDIS अवार्ड

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार ने वर्ष 2024 में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्कूल को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा “Recognition of International Dimension in Schools (RIDIS)” अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन स्कूलों को दिया जाता है जो वैश्विक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य करते हैं।

स्कूल ने वर्षभर में आठ अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का सफल आयोजन किया, जिनमें मिस्र और युगांडा के स्कूलों के साथ तीन महत्वपूर्ण सहयोगी परियोजनाएं भी शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक मंच पर सोचने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेने और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर मिला।

इस उपलब्धि पर चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जीएस पटनायक, डायरेक्टर लेखाश्री पटनायक, सीईओ डॉ. बीबी मेहता, प्रबंधन सदस्य दिव्याश्री पटनायक और सुप्रिया एपी, सीएफओ पीवी मिस्त्री तथा प्रिंसिपल जेएस हुंदल ने स्कूल टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

    बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!