सुमर दास की कलम से……✍🏻
जिला सरगुजा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरगई में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा दिए गए भाषणों और कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे अभिभावक भी काफी प्रसन्न नजर आए।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नवानगर मंडल उपाध्यक्ष सुमर दास, जनपद सदस्य ऐश्वर्या सिंह, सरपंच निर्जला सिंह, स्कूल अध्यक्ष सागर दास सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सरपंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कॉपी-पेन वितरित किए गए। इसके पश्चात मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।













