कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड यहां होगा जारी, यहां जानें कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Spread the love

अगर आप सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं औ 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है कि प्रवेश पत्र को किस तिथि को किस समय जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने पर एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकेगा।

बता दें कि बोर्ड द्वारा इससे पहले प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकेगा।

कैसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद वहां मांगे विवरण को भरना होगा और फिर उसे सबमिट करना होगा।

इतना करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा।

अब उसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें। 

एडमिट कार्ड मिलने के बाद, स्टूडेंट्स को अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, सब्जेक्ट, फोटो और इंस्ट्रक्शन्स ध्यान से चेक करने चाहिए। अगर कोई गलती है, तो उन्हें अपने स्कूल को बताना चाहिए, जो करेक्शन के लिए CBSE से संपर्क करेगा। CBSE ने स्कूलों से कहा है कि वे ऐसे एडमिट कार्ड दें जो साफ छपे हों और उन पर स्कूल की मुहर और ऑथराइज़्ड सिग्नेचर भी हों, नहीं तो डॉक्यूमेंट को इनवैलिड माना जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अपने परीक्षा के बाद भी अपने प्रवेश पत्र को संभाल कर रखें, क्योंकि रिजल्ट घोषित होने, री-इवैल्यूएशन, या अगली क्लास में एडमिशन के समय इस डॉक्यूमेंट की ज़रूरत पड़ सकती है।

  • Related Posts

    अंबिकापुर सर्किट हाउस में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम, कलाकारों ने दिया “एक देश–एक पौधा” का संदेश

    Spread the love

    Spread the love  सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       अंबिकापुर, 1 अगस्त2026 सरगुजा सिने आर्ट एसोसिएशन एवं भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 1 अगस्त को अंबिकापुर स्थित…

    करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

    Spread the love

    Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!