मुरडागांव में शिक्षक के घर हाथ साफ़: इलाज को गए परिजन, चोर 4.90 लाख ले उड़े

Spread the love

रायगढ़ । जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी का शिकार हुआ घर राज्य संपरीक्षा वित्त विभाग, नया रायपुर में पदस्थ सहायक संचालक सुमित साहू का है। परिवार के रायपुर जाने के दौरान चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला और करीब ₹4.90 लाख रुपये के नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।

प्राप्त एफआईआर (क्रमांक 0288/25, थाना लैलूंगा) के अनुसार, सुमित साहू ने बताया कि 1 नवंबर 2025 को उनके पिता विनोद कुमार साहू और माता दुर्गावती साहू इलाज के लिए नया रायपुर गए थे। परिवार के जाने के बाद से घर सूना था। 2 नवंबर की रात लगभग ढाई बजे (2:30 AM) अज्ञात चोरों ने घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी सफाई से कीमती सामान समेट ले गए।

जब 3 नवंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी श्रीमती पुष्पा बारिक ने घर का दरवाजा टूटा देखकर सुमित साहू को फोन किया, तब जाकर चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। परिजन तुरंत रायपुर से लौटे और रात में घर पहुंचकर देखा – अलमारी, दराज और बैग सब टूटे पड़े थे, जेवरात और नकदी सब गायब थे।

चोरी गया सामान : एफआईआर के अनुसार चोरों ने घर से निम्नलिखित कीमती वस्तुएं पार कीं-

गोल्ड चुड़ी (1 जोड़ी, 2.53 ग्राम)
गोल्ड चैन (1 नग, 12 ग्राम)
गोल्ड अंगूठी (1 नग, 4 ग्राम)
गोल्ड अंगूठी (1 नग, 2.6 ग्राम)
गोल्ड हार (1 नग, 10 ग्राम)
गोल्ड हार (1 नग, 15 ग्राम)
चांदी की पायल (2 जोड़ी, वजन 100 ग्राम)
नकद ₹1.50 लाख रुपए
सभी वस्तुओं की कुल अनुमानित कीमत ₹4.90 लाख रुपए आंकी गई है।

जांच में जुटी पुलिस : सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना के राजेश दर्शन (सहायक उप निरीक्षक) की अगुवाई में एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और साइबर सेल मौके पर पहुंची। टीम ने फिंगरप्रिंट और डिजिटल फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, जिससे संदिग्धों की पहचान में मदद मिलेगी।

पुलिस को आशंका है कि चोरों ने परिवार की दिनचर्या और घर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी थी। थाना प्रभारी ने बताया, “वारदात बेहद योजनाबद्ध और प्रोफेशनल तरीके से की गई है। चोरों ने केवल कीमती वस्तुओं को ही निशाना बनाया। डिजिटल सबूतों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द गिरफ्तारी होगी।”

ग्रामीणों में दहशत और नाराज़गी : घटना के बाद मुड़ागांव और आसपास के इलाके में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन गश्त और निगरानी व्यवस्था कमजोर है। उन्होंने पुलिस से रात्री गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी की मांग की है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ पत्रकार अलंकरण पर उठे सवाल: सिफारिश और कथित ‘सेटिंग’ नहीं, जनहित की पत्रकारिता को मिले सम्मान

    Spread the love

    Spread the love    छत्तीसगढ़ । विशेष रिपोर्ट।     पत्रकार अलंकरण की गरिमा बचाने की मांग तेज, ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकारों को समान अवसर देने की उठी…

    छोटे से गांव से राजभवन तक गूंजा मुंगेली का नाम, कोमल साहू को राज्यपाल ने किया स्वर्ण पदक से सम्मानित

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़। मोचन सिंह सोनवानी विशेष रिपोर्ट।   B.Lib परीक्षा में A-ग्रेड हासिल कर रचा इतिहास, पिता और बड़े भाई के मार्गदर्शन ने सफलता की राह की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!