कलेक्टर ने सामुदायिक भागीदारी से पौधारोपण करने पर दिया बल

Spread the love

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री की खोंगसरा समाधान शिविर में की गई घोषणाओं पर अमल के लिए प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने खोंगसरा में 33 केव्हीए विद्युत सब स्टेशन, सामुदायिक भवन और बेलगहना में कॉलेज खोलने की घोषणा की थी।

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण की कार्य-योजना जिला पंचायत में जमा कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने पौधरोपण में सामुदायिक भागीदारी की वकालत करते हुए लगाये गये पौधों की सुरक्षा पर ज्यादा जोर दिया। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने वाले ठेकेदारों और उद्योगपतियों को संतुलन के लिए पेड़ लगाना ही होगा। उन्होंने एक निर्धारित फार्मेट में विभागीय अधिकारियों से इसकी विस्तृत जानकारी चाही है। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने ही वाला है। अभी पेड़ लगाने के लिए गड्ढा खोदने का उपयुक्त समय है। उन्होंने सभी एजेन्सियों को पेड़ की जरूरत का आकलन कर खरीदने के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिया जाये ताकि समय पर पौधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से पौधे लगाये जाने चाहिए। इससे पौधों के प्रति उनका लगाव बढ़ेगा और उनकी सुरक्षा के लिए आगे आएंगे। कलेक्टर ने भूमिगत जल का उपयोग करने वाले उद्योगों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उद्योग एवं बिजली विभाग के अधिकारी सर्वे करेंगे। देखेंगे कि वे कितना भूमिगत जल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हों भू-जल चार्जिंग संरचना निर्माण के लिए बाध्य किया जायेगा। ताकि जल स्तर बढ़ सके।

कलेक्टर ने बताया कि अभी भी लगभग 27 प्रतिशत लोगों की आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। हर आदमी का आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए, ताकि बीमार होने पर मुफ्त में इलाज हो सके। उन्होंने विभिन्न समाज प्रमुखों को इस अभियान से जोड़कर प्रगति लाने का सुझाव दिया। एसडीएम को निर्देश दिए कि स्वयं बैठक लेकर इसकी समीक्षा करें और लोगों को इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने खाद-बीज की समीक्षा करते हुए इनके एडवांश लिफ्टिंग पर जोर दिया।

बरसात में आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने की समस्या शुरू होती है। अभी से कार्य-योजना बनाकर इसकी नौबत नहीं आये, इसके लिए प्रयास करें। संयुक्त रूप से गठित दल लगातार सड़कों पर  पहरा देकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने लम्बे समय से दफ्तरों से नदारद कर्मचारियों को सेवा से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा है। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए दुर्घटना स्थल पहुंचकर कारणों का विश्लेषण किया जाये और उसके अनुरूप सड़क डिजायनिंग में सुधार किया जाये। स्कूल खुलने के पूर्व स्कूल भवनों की साफ-सफाई और मरम्मत करने के निर्देश दिए।

Related Posts

किसान-मितान अभियान से गांव-गांव तक पहुंचेगी भाजपा, सरगुजा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रभावशाली सहभागिता

Spread the love

Spread the love    सरगुजा। विशेष रिपोर्ट।   प्रदेश के 27,196 बूथों पर 10-10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य । किसानों और शासन के बीच मजबूत सेतु बनेगा किसान-मितान सरगुजा।…

कोरिया में ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से किया सम्मानित

Spread the love

Spread the love    बैकुंठपुर/कोरिया। विशेष रिपोर्ट।     बैकुंठपुर/कोरिया। ओबीसी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कोरिया आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कोरिया मिलेट्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!