देश को मिला नया CJI : जस्टिस सूर्यकांत ने संभाला पद, हिंदी में ली शपथ; पहली बार शामिल हुआ बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल

Spread the love



भारत के नए मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। खास बात यह रही कि जस्टिस सूर्यकांत ने हिंदी में शपथ लेकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और इसकी व्यापक सराहना भी हुई।

समारोह में पहली बार सात देशों के चीफ जस्टिस और न्यायविदों का एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। ब्राज़ील, भूटान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल और श्रीलंका के शीर्ष न्यायाधीश इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

23 नवंबर को जस्टिस बी.आर. गवई ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंने नए मुख्य न्यायाधीश का गर्मजोशी से स्वागत किया। शपथ लेने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने मंच से उतरकर अपने माता-पिता के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया—जिससे समारोह भावुक हो उठा।

शपथ ग्रहण के बाद वे सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और परिसर में स्थित महात्मा गांधी व डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

जस्टिस सूर्यकांत  9 फरवरी 2027 तक देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य करेंगे। लगभग 14 महीने के इस कार्यकाल में उनके सामने कई महत्वपूर्ण व संवेदनशील मामलों की सुनवाई होने की संभावना है।

  • Related Posts

    अमेरिका-ईरान टकराव खतरनाक मोड़ पर, सैन्य ठिकाने निशाने पर, ड्रोन अटैक विफल

    Spread the love

    Spread the love    अमेरिकी सेना ने ईरान में नए हमले किए हैं, जिसमें एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया है, जिसके बारे में अधिकारियों का मानना था कि…

    “आम नागरिक ही संविधान का वास्तविक केंद्र — हर व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा सर्वोच्च दायित्व : सीजेआई”

    Spread the love

    Spread the love  “संविधान हर नागरिक का अधिकार, केवल अमीरों का विशेषाधिकार नहीं” — सीजेआई सूर्यकांत  न्याय व्यवस्था को आम लोगों तक पहुंचाने और गरीब एवं समाज के अंतिम पंक्ति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!