मोहनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, विधायक प्रतिनिधि ने कलेक्टर से की जांच की मांग

Spread the love

कोरबा/कटघोरा। ग्राम पंचायत मोहनपुर में बीते पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान सरपंच-सचिव की मिलीभगत से हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि पंचायत के विकास मद से मिली राशि का दुरुपयोग कर मनमाने ढंग से खर्च दिखाए गए। इस संबंध में खबरें सामने आने के बाद जनपद सीईओ ने जांच समिति गठित की थी, लेकिन टीम अब तक गांव नहीं पहुंची, जिससे जांच ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है।

इसी बीच विधायक प्रतिनिधि शुभम सिंह राजपूत ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मामले की गंभीर जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत में 14वें और 15वें वित्त आयोग की राशि का गबन किया गया है। विकास कार्यों के नाम पर फर्जी बिल प्रस्तुत कर राशि की बंदरबांट की गई, जो ग्रामीणों के साथ धोखा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच प्रतिवेदन को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर शिकायतकर्ता को भी जानकारी दी जाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरपंच-सचिव जांच टीम को प्रभावित कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे।

वहीं, विधायक प्रतिनिधि की पहल के बाद अब सरपंच और सचिव के हाथ-पांव फूलने लगे हैं और उन्हें कार्रवाई की आशंका सताने लगी है। ग्रामीणों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या प्रशासन की जांच टीम वाकई गांव पहुंचकर सच्चाई उजागर करेगी या फिर मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

  • Related Posts

    कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

    Spread the love

    Spread the love    कोरबा/कटघोरा। विशेष रिपोर्ट।         कोरबा/कटघोरा। 02/08/2026 कटघोरा में आज दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा…

    पाली की धरती पर महकेगा ‘हरा सोना’: चंदन की खेती से किसानों की बदलेगी तकदीर, किसान वृक्ष मित्र योजना बनेगी आर्थिक क्रांति का आधार

    Spread the love

    Spread the love  कोरबा/पाली। विशेष रिपोर्ट।       कोरबा/पाली। पाली वन परिक्षेत्र की उपजाऊ धरती अब केवल धान और पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रहेगी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!