राजमिस्त्री की हत्या में बेटा निकला कातिल, बांकी मोंगरा में सनसनी

Spread the love

कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 49 वर्षीय राजमिस्त्री तिरिथ राम यादव की निर्मम हत्या की खबर सामने आई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तिरिथ राम की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके अपने बेटे ने ही की है।

घटना मंगलवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, तिरिथ राम यादव पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिसने सेंट लेते हुए सीधे मृतक के बेटे हिमांशु उर्फ सिक्की यादव तक पहुंचकर जांच की दिशा साफ कर दी।

पुलिस हिरासत में लेने के बाद जब हिमांशु से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से पारिवारिक तनाव और विवाद चलते आ रहे थे।

मृतक तिरिथ राम यादव पेशे से राजमिस्त्री थे और पत्नी की मृत्यु के बाद तीन बच्चों की परवरिश अकेले कर रहे थे। उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा परिवार बेटे और एक नाबालिग बेटी के साथ रहता था। वह घर चलाने के लिए रोज मजदूरी करता था।

घटना के बाद से पूरे बांकी मोंगरा क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!