तेज रफ्तार का कहर: नशे में धुत कार चालक ने रौंदी दो बाइक, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां इलाके में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार जिंदगियों को एक साथ छीन लिया। शराब के नशे में धुत एक बेलगाम कार चालक ने तेज रफ्तार में दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक और एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय गंगाराम गंधर्व अपने दोस्तों रामावतार गोंड, भूपेंद्र गोंड और शानू केवंट के साथ एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात दो बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मरवाही की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइकों को जबरदस्त टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार चारों दोस्त दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो को राहगीरों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक युवती भी शामिल थी।

हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कार चालक स्वनिल को भी गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि चालक नशे में था, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।

पेंड्रा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सोमवार को चारों मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Related Posts

नवानगर मंडल में गूंजा तिरंगे का जोश, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। सुमर दास की विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अंबिकापुर। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नवानगर मंडल में…

नशामुक्ति की मुहिम को मिलेगा नया संबल, नवपदस्थ एएसपी रितेश चौधरी से ‘नवा बिहान’ टीम की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम को और प्रभावी बनाने की दिशा में ‘नवा बिहान नशामुक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!