बोडासगर एवं भांटा धान मंडी में धान खरीदी का शुभारंभ

Spread the love

Sawraj जयसवाल की कलम से….

मुख्य अतिथि संयोगिता सिंह जूदेव की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न

मालखरौदा, 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार)। आज बोडासगर एवं भांटा धान मंडी में धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयोगिता सिंह जूदेव जी उपस्थित रहीं। उनके साथ क्षेत्र के अनेक किसान भाई, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में धान खरीदी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए गए। मंडी प्रबंधन के अनुसार किसानों के धान का वजन 40 किलो 700 ग्राम के मानक के अनुरूप किया जाएगा, ताकि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।

मौके पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन–प्रशासन की ओर से धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की गई हैं।


कार्यक्रम में मेरा सौभाग्य

इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुझे भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ, जो मेरे लिए गौरव की बात है। किसानों की उपस्थिति और उत्साह ने कार्यक्रम को सफल बनाया।


आपका सेवक

दिलदार खूंटे
सरपंच, ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार
उपाध्यक्ष, सरपंच संघ मालखरौदा

 

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    Spread the love

    Spread the love  रायपुर/ विशेष रिपोर्ट।         रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग…

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, कहा- युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर 18 जून 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!