झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने ‘मन की बात’ के जरिए जनसेवा का लिया संकल्प, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान

Spread the love

 

 

 

 

 

बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

 

 

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, बिलासपुर ग्रामीण द्वारा आज 26/07/2026 रविवार को बेलतरा विधानसभा के पूर्वी मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 222, कुटीपारा (वार्ड क्रमांक 48) में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी श्री पल्लव धर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार गरीब, वंचित, श्रमिक और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक बस्ती तक पहुंचकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिला संयोजक श्री थानूराम साहू ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला सह संयोजक श्री ईश्वर प्रसाद यादव ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में भ्रम फैलाने वाले दुष्प्रचार का जवाब केवल जनसंपर्क, जनजागरण और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाकर ही दिया जा सकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बस्तियों में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करना चाहिए।

 

विशिष्ट अतिथि विवेक तिवारी ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और सेवा भावना को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की पहचान हैं और जनता का विश्वास बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में देवेंद्र पाठक, योगेश बोले, राजेश पांडे, वैभव दुबे, विवेक पांडे, डब्बू राव, दिनेश श्रीवास, सुरेश पटेल, शिवनारायण कैवर्थ, सोमदत्त पटेल, मुद्रिका प्रसाद दुबे, कार्तिक राम पटेल, चंद्रकांत शेंदे, डिंकू शर्मा, रामनारायण धुरी, लोचन धुरी, दुर्गा प्रसाद दुबे, भावन धनवर, अन्नू चौबे, गुड्डी धनवर, राजकुमारी धुरी, दुकालू धनकर, रामगोपाल, शिवभोला कश्यप, जानकी धुरी, गोपाल धुरी, सुनील धुरी, शिव भोई, मनोहर चंद्रा, देवीलाल दुबे, हंसराज, आयुष धुव, राकेश सिंह, महेश देवांगन, सुषमा द्विवेदी, अजीत मिश्रा, देवी प्रसाद यादव, टिंकू शर्मा, उमेश पांडे, गिरधारी तथा शंकर लाल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल अहिरवार ने किया, जबकि जिला सह मीडिया प्रभारी श्री कार्तिक राम पटेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, बस्तियों में जनजागरण अभियान चलाने तथा सेवा ही संगठन की पहचान है—इस विचार को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!