‘मन की बात’ में आत्मनिर्भर भारत का संदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान

Spread the love

 

 

बिलासपुर। विशेष रिपोर्ट।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का निर्णय लिया।

 

 

 

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी नीतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज सरकार की योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, सेवा और विकास की भावना से देश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायी बताते हुए संकल्प लिया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पल्लव धर (संभागीय सह प्रभारी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ), देवेंद्र पाठक (मध्य मंडल अध्यक्ष), योगेश बोले (एल्डरमैन), राजेश पांडे (जिला सह संयोजक), वैभव दुबे (जिला सह संयोजक), विवेक पांडे (जिला सह संयोजक, ग्रामीण), डब्बू राव (जिला कोषाध्यक्ष), दिनेश श्रीवास (जिला मीडिया प्रभारी), सुरेश पटेल, राकेश सिंह, महेश देवांगन, सुषमा द्विवेदी, अजीत मिश्रा, देवी प्रसाद यादव, टिंकू शर्मा, उमेश पांडे, गिरधारी तथा शंकर लाल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर लाल अहिरवार ने ‘मन की बात’ प्रमुख के रूप में किया।

 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

 

 

  • Related Posts

    ग्राम पंचायत पासीद में नशामुक्ति और विकास को लेकर सरपंच दीनू यादव की सख्ती

    Spread the love

    Spread the love    बिलासपुर/बिल्हा। पार्थों चक्रवर्ती विशेष रिपोर्ट।     नशामुक्ति से विकास की ओर बढ़ता ग्राम पंचायत पासीद, सरपंच दीनू यादव ने उठाए सख्त कदम शराब बिक्री, जुआ-सट्टा…

    “पटवारी तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, मंगला में मचा हड़कंप… पहचान अब भी अनजान”

    Spread the love

    Spread the love  बिलासपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला वार्ड क्रमांक 13 स्थित पटवारी तालाब में रविवार सुबह उस वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!