दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पिकअप में आग लगने से तीन की जिंदा जलकर मौत

Spread the love

राजस्थान के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 131.5 के पास मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से जयपुर जा रही एक पिकअप अन्य वाहनों से टकरा गई, जिससे पिकअप में आग लग गई। इस हादसे में पिकअप में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान मोहित निवासी बहादुरगढ़ (हरियाणा), दीपेंद्र निवासी सागर (मध्यप्रदेश) और पदम निवासी सागर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। हादसे में घायल चालक की पहचान हन्नी निवासी झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पिकअप वाहन के नंबरों से जानकारी मिलने पर वाहन झज्जर (हरियाणा) का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पर तेज रफ्तार, घने कोहरे और ओवरस्पीडिंग के कारण कई बड़े हादसे हुए हैं। सर्दियों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से भी कई हादसे हुए हैं।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बसोहली उत्सव-2026 में गूंजेगी छत्तीसगढ़ की कला! कार्टूनिस्ट सागर कुमार अपनी कूची से बिखेरेंगे रचनात्मकता के रंग

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर, छत्तीसगढ़। विशेष रिपोर्ट।     19 से 21 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में होगा तीन दिवसीय आयोजन; देशभर के दिग्गज कार्टूनिस्ट होंगे शामिल, सामाजिक सरोकारों पर…

    जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला: जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर के पदाधिकारी भी इस्तेमाल कर सकेंगे संगठन का आधिकारिक लोगो

    Spread the love

    Spread the love    संगठनात्मक विस्तार को मिलेगी गति, जमीनी स्तर पर मजबूत होगी पहचान; अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा   नई दिल्ली (न्यूज़ वार्ता)। जूरिस्ट्स फेडरेशन (Jurists…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!