आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 21 फरवरी, 2026 : दिन शनिवार जानिए अपना आज का राशिफल 

Spread the love

 

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 21 फरवरी, 2026 : दिन शनिवार जानिए अपना आज का राशिफल

 

मेष राशि

 

इस राशि के लोग आज बहुत ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इनके व्यवहार के कारण कुछ लोग नाराज रहेंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण इनके लिए समस्या बन सकता है। कमर में दर्द की शिकायत भी रहेगी। दूसरों पर निर्भर बिल्कुल न रहें।

 

वृषभ राशि

 

इस राशि के लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग आज बन रहे हैं। लोग इनकी विचारों से प्रभावित हो सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे इनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। रूके हुए काम तेजी से पूरे होंगे।

 

मिथुन राशि

 

इस राशि के लोग अपने कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। आर्थिक समस्याओं का निराकरण होगा। घर में खुशहाली रहेगी, गुड न्यूज मिलेगी।

 

कर्क राशि

 

इस राशि की महिलाओं के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा, इनके बिगड़ने काम बन सकते हैं जिससे इनकी प्रशंसा होगी। विदेश यात्रा के योग भी इस राशि वालों के बन रहे हैं। पिता और गुरुओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

सिंह राशि

 

इस राशि के लोग आज कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च करेंगे, इन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। बिजनेस-नौकरी में किसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों के विवादों में टांग अड़ाने से बचना होगा। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

 

 

कन्या राशि

 

इस राशि के लोगों के घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। रुठे हुए दोस्तों को मनाने में सफल रहेंगे। इन्हें पैसों से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

 

 

तुला राशि

 

इस राशि के लोग गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद हो सकता है। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट बिजनेस में लाभ होगा। अधिकारी आपके काम से नाराज हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें। सेहत का ध्यान रखें।

 

वृश्चिक राशि

 

इस राशि के लोग अपनी गलती सुधार सकते हैं। बिजनेस में नई डील संभव है। प्रेमीजन अपनी बात को शेयर करने में सफल रहेंगे। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी में दिए गए टारगेट पूरे हो सकते हैं।

 

 

धनु राशि

 

इस राशि के लोगों का मन धर्म-कर्म में लगा रहेगा। होटल-रेस्टोरेंट बिजनेस से जुड़े लोगों का लाभ होगा। दूसरों का मामलों में राय देने से बचें, यही बेहतर है। छोटे उद्योगों में नुकसान हो सकता है। संतान से जुड़ी गुड न्यूज परिवार में खुशहाली लाएगी।

 

मकर राशि

 

करियर में नए मौके मिलने का दिन है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।खान-पान पर नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक है। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

 

कुंभ राशि

 

निवेश के लिए आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों का लेन-देन बिना लिखा-पढ़ी के न करें।नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ जाएगा।

 

मीन राशि

 

ऑफिस में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। अतिरिक्त आमदनी से मन खुश रहेगा। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। सो

च-समझकर ही दूसरों को राय दें। सेहत का ध्यान रखें।

  • Related Posts

    Aaj Ka Rashifal 13 August 2026: चंद्र-केतु की जोड़ी से बदलेंगे हालात, जानिए अपना आज का राशिफल 

    Spread the love

    Spread the love     Aaj Ka Rashifal 13 August 2026         मेष राशिफल   आज कोई नया संकल्प लेने या शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है।…

    Aaj Ka Rashifal 12 August 2026: साल का अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण आज, जाने अपना आज का राशिफल

    Spread the love

    Spread the love    Aaj Ka Rashifal 12 August 2026       मेष राशिफल   आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहेगा. यह आपके लक्ष्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!