बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार और लापरवाही ने ली एक युवक की जान

Spread the love

बिलासपुर, चकरभाठा। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर ज़िंदगी पर भारी पड़ी। सोमवार तड़के चकरभाठा हाइवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना खौफनाक था कि उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरभाठा निवासी आकाश चंदानी अपने दो दोस्तों के साथ देर रात पार्टी के बाद घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि आकाश तेज रफ्तार में कार चला रहा था और इसी दौरान उसने चलते वाहन से गुटखा थूकने के लिए कार का दरवाज़ा खोला। असंतुलित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई और कई बार पलटते हुए सड़क पर दूर तक घिसटती चली गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार तीनों युवक बाहर जा गिरे। इस भीषण दुर्घटना में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

हादसे ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सड़क पर जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा ‘मीडिया सम्मान परिवार’, प्राचार्या को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

Spread the love  अम्बिकापुर। विशेष रिपोर्ट।     अम्बिकापुर। होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर के सहायक प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी को लेकर सोशल मीडिया एवं विभिन्न शिकायतों के माध्यम से…

बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, ₹60 हजार की बाइक बरामद

Spread the love

Spread the love  स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायगढ़। बड़पारा शराब भट्ठी के पास सब्जी विक्रेता से मारपीट कर ₹5 हजार नकद और मोटरसाइकिल लूटने के मामले में कोतवाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!