कोरबा में दर्दनाक हादसा: कुआं धंसने से दफन हो गया पूरा परिवार! रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Spread the love

ग्रामीण इलाके में खुदवाया गया 40 फीट गहरा कुआं बना तीन लोगों की जिंदगी के लिए खतरा, घटना से गांव में मातम का माहौल

घर के पीछे खुदवाया गया कुआं बना काल!
पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम बनवार में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 65 वर्षीय छोटूलाल श्रीवास, उनकी पत्नी कंचन बाई (53 वर्ष) और पुत्र गोविंद (30 वर्ष) कुएं के धंसने से लापता हो गए। आशंका जताई जा रही है कि तीनों कुएं में दब गए हैं।

सुबह से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन अलर्ट पर
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। सुबह 10 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। मलबा अधिक होने और कुएं की गहराई 40 फीट होने से राहत कार्यों में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

कुएं के पास मिला बेटे का चप्पल, गहराया शक
परिवार का कहना है कि हादसे के वक्त तीनों वहीं मौजूद थे और घर के पास लगे टुल्लू पंप को निकालने कुएं में उतरे होंगे। इस दौरान बारिश की वजह से जमीन धंस गई और कुआं धसक गया। कुएं के पास गोविंद की चप्पल पड़ी मिली, जिससे अंदेशा और पुख्ता हो गया।

बारिश ने छीना सहारा, कर्ज लेकर खुदवाया था कुआं
बड़े बेटे जीवनराम श्रीवास ने बताया कि परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा खेती थी। सिंचाई सुविधा न होने के कारण छोटूलाल ने करीब दो एकड़ जमीन गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज लिया और मकान के पीछे कुआं खुदवाया था। लेकिन अब वही कुआं तीन जिंदगियों को निगल गया।

कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा, दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातचीत कर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कलेक्टर ने कहा कि,

“रेस्क्यू कार्य को तेजी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ी तो और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।”

Related Posts

मंदिरों को बनाया निशाना, कटर मशीन से काटते थे ताले; जांजगीर-चांपा में शातिर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।       जांजगीर-चांपा। जिले के अलग-अलग मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का जांजगीर-चांपा पुलिस ने पर्दाफाश…

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!