लगातार तकनीकी खराबियां: एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में गड़बड़ी, यात्रियों को आधी रात उतरना पड़ा विमान से

Spread the love

कोलकाता । देशभर में हवाई सेवाओं को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद से लगातार विभिन्न एयरलाइंस के विमानों में तकनीकी खराबियों की खबरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-180 को इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर रोकना पड़ा।

यह फ्लाइट रात करीब 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची थी। तय कार्यक्रम के अनुसार थोड़ी देर के बाद इसे मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन उड़ान से पहले बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी पाए जाने के बाद विमान को रोक दिया गया।

करीब सुबह 5:20 बजे फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को घोषणा कर बताया कि सुरक्षा कारणों से सभी को विमान से उतरना होगा। इसके बाद यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल में भेजा गया। एयर इंडिया ने यात्रियों को यह आश्वासन दिया कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी लखनऊ एयरपोर्ट पर अरबिया एयरलाइंस की इमरजेंसी लैंडिंग, उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर क्रैश और दिल्ली लौटाई गई एयर इंडिया की फ्लाइट जैसी घटनाओं ने हवाई यात्राओं की विश्वसनीयता पर चिंता खड़ी कर दी है।

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी एयरलाइनों से तकनीकी निरीक्षण बढ़ाने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Spread the love

Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

Spread the love

Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!