Travel Update : इंडिगो ने उड़ान नेटवर्क पूरी तरह बहाल किया, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 91% पर

Spread the love

लगातार उड़ान व्यवधानों की स्थिति से जूझने के बाद इंडिगो ने अपने नेटवर्क को पूरी तरह सामान्य कर दिया है। एयरलाइन ने जानकारी दी कि शनिवार को 1800 से अधिक उड़ानें संचालित की जा रही हैं, जो शुक्रवार की तुलना में करीब 150 उड़ान अधिक हैं। ऑपरेशंस की बहाली के साथ इंडिगो की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) भी उल्लेखनीय रूप से सुधरी है और अब 91% पर पहुंच चुकी है, जबकि एक दिन पहले यह लगभग 75% दर्ज की गई थी।

इंडिगो के अनुसार, जिन उड़ानों को रद्द किया जा रहा है, उनकी जानकारी यात्रियों को पहले से भेजी जा रही है ताकि उन्हें न्यूनतम असुविधा हो। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की शिकायतों और सहायता अनुरोधों के समाधान के लिए आंतरिक प्रक्रियाओं को और तेज किया गया है।

827 करोड़ रुपये रिफंड

कंपनी का दावा है कि 827 करोड़ रुपये का रिफंड पहले ही प्रोसेस हो चुका है और 15 दिसंबर तक रद्द उड़ानों के शेष रिफंड भी पूरा कर दिए जाएंगे। इसी अवधि में फंसे यात्रियों के लिए 9,500 से ज्यादा होटल रूम, लगभग 10,000 कैब और बसें उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 4,500 से अधिक बैग यात्रियों तक पहुंचा दिए गए हैं और बाकी लगेज अगले 36 घंटों में सौंपे जाने की उम्मीद है।

 

  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: प्रोफेसर बनने का सपना अधूरा… पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी स्कॉलर ज्योति की संदिग्ध मौत, कैंपस सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

    Spread the love

    Spread the love        एक किसान परिवार की होनहार बेटी, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बीएड, NET-JRF और CTET जैसी परीक्षाएं पास कर पीएचडी तक का…

    15 साल पुराने पुलिस हिरासत मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला: थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the love    वाशिम (महाराष्ट्र) विशेष रिपोर्ट।         वाशिम (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में वर्ष 2011 में हुई पुलिस हिरासत में मौत के चर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!