छत्तीसगढ़–आंध्र सीमा पर बड़ी सफलता: 1 करोड़ का इनामी नक्सली हिड़मा मुठभेड़ में ढेर

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में कुख्यात 1 करोड़ के इनामी नक्सली हिड़मा के मारे जाने की पुष्टि शुरुआती जानकारी में हुई है। उसके साथ पत्नी राजे सहित कुल 6 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बीहड़ जंगलों में चल रही है, जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की। हिड़मा की पहचान पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) की बटालियन नंबर–1 के कमांडर के रूप में होती थी और वह वर्षों से कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।

कुछ ही दिन पहले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर दौरे पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिड़मा की मां से मुलाकात कर उसे समर्पण के लिए समझाने की पहल की थी। इसी बीच उसके मारे जाने की खबर ने पूरे नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है।

हिड़मा की गिनती देश के सबसे खतरनाक और रणनीतिक नक्सली कमांडरों में होती थी।

  • 3 अप्रैल 2021 को जवान जब उसे पकड़ने अभियान पर निकले थे, तब नक्सलियों के हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे।
  • अप्रैल 2017 बुर्कापाल हमला—इसमें 24 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।
  • दंतेवाड़ा 2010 हमला—यहां 76 जवानों की शहादत हुई थी, जिसमें हिड़मा ने अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व किया था।

  • Related Posts

    शासकीय जमीन पर कब्जे का विवाद: बुलडोज़र कार्रवाई रुकी, राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों से गरमाया मामला

    Spread the love

    Spread the love  अम्बिकापुर/सरगुजा | विशेष जांच रिपोर्ट   शासकीय जमीन विवाद में बुलडोज़र कार्रवाई अचानक रुकने से राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है, जिससे…

    राजधानी रायपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी से जीवित पैंगोलिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट    राजधानी रायपुर    रायपुर में वन विभाग की सतर्कता ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया है। गुप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!