पखांजूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, पंचायत सचिव की मौत; तीन घायल, हालत नाजुक

Spread the love

नए साल की खुशियाँ एक दर्दनाक सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर के पखांजूर में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना कोयलीबेडा से परतापुर सड़क की बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

दो भाइयों की मौत
कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोंडागांव से काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़ी एक पीकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई।

हादसे में मृतक दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं, जो ग्राम बेड़ा के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को एंबुलेंस की सहायता से कोंडागांव शासकीय अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। TAGSकोंडागांवकोंडागांव सड़क हादसाकोंडागांव आज की खबरकोंडागांव दो भाइयों की मौत

  • Related Posts

    30 लाख की उधारी और ब्याज विवाद में शिक्षक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love    रायपुर/आरंग। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।     रायपुर/आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के…

    एसपी वैभव वैंकर ने अवैध पशु तस्करों पर कसा शिकंजा: 1 गिरफ्तार, 6 फरार; थाना प्रभारी की शह पर चल रहा था खेल!

    Spread the love

    Spread the love    बलरामपुर (छत्तीसगढ़) : विशेष रिपोर्ट      बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में लंबे समय से बेखौफ चल रहे अवैध पशु तस्करी के काले कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!