उसलापुर स्टेशन विवाद : पार्किंग संचालक पर ₹25,000 जुर्माना, ठेका रद्द करने की चेतावनी

Spread the love

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर एलएलबी छात्र वंश शर्मा के साथ पार्किंग कर्मियों द्वारा की गई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पार्किंग का संचालन कर रही एजेंसी केजीएन ग्रुप पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई लगातार मिल रही अवैध वसूली और सुरक्षा में लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो संबंधित ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

घटना रविवार को हुई जब छात्र वंश शर्मा अपनी मां को लेने स्टेशन पहुंचा था। पार्किंग में स्कूटी हटाने को लेकर उसकी पार्किंग कर्मियों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। घायल छात्र ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में रोष देखने को मिला। सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में भी इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिसके बाद रेलवे ने त्वरित कार्रवाई की।

Related Posts

तिल्दा में छ ग राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा जी व चंद्रकला वर्मा स्वाति वर्मा एवं भाजपा के मीडिया संवाद हुआ संपन्न

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़       तिल्दा नेवरा /रायपुर : छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर के क्षेत्र विकासखंड तिल्दा नेवरा नगर मे भाजपा मंडल के द्वारा आज 14 जून, जिन…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मत्स्य उत्पादन को मिल रही नई गति

Spread the love

Spread the love  रायपुर/छत्तीसगढ़       रायपुर, 13 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!