WPL 2026 का आगाज़: पहले ही मैच में हरमनप्रीत कौर बनाम स्मृति मंधाना

Spread the love

महिला प्रीमियर लीग का अगला सीजन अब शुरू होने वाला है। ये इस टूर्नामेंट का चौथा सीजन होगा। पहले ही मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना आमने सामने होंगी।

9 जनवरी से शुरू होगा महिला प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज
डब्ल्यूपीएल 2026 का चौथा सीजन 9 जनवरी से होने जा रहा है। पहले दिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा।

मुंबई इंडियंस की टीम की कमान हर बार की ही तरह हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं, वहीं आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना के  पास है। ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए जान लगा देंगी। अभी तक दोनों खिलाड़ी साथ साथ भारत को जीत दिलाने के लिए खेलती थीं, लेकिन अब कुछ वक्त के लिए तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।

अब तक मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम जीत चुकी हैं खिताब
अब तक तीन बार ये टूर्नामेंट खेला जा चुका है। पहली बार जब साल 2023 में महिला प्रीमियर लीग खेला गया तो उसे हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था।

इसके बाद साल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इसे जीतने में कामयाबी हासिल की, टीम की कमान स्मृति मंधाना के पास उस वक्त भी थी। इसके बाद साल 2025 में मुंबई इंडियंस ने फिर से वापसी की और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम चैंपियन बनी। अब देखना होगा कि इस साल इन्हीं दोनों में से कोई विजेता बनता है या फिर कोई नई टीम विनर बनकर सामने आती है।

  • Related Posts

    खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

    Spread the love

    Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

    जन्मदिन विशेष: मोचन सिंह सोनवानी के जन्मदिवस पर वचन न्यूज़ परिवार ने लुटाया स्नेह, संपादक वचन मानिकपुरी ने दी आत्मीय बधाई

    Spread the love

    Spread the love    मुंगेली/छत्तीसगढ़।   “आपकी कलम जनहित की आवाज बने, आपका जीवन खुशियों से महके और सफलता हर कदम पर आपका स्वागत करे” — वचन मानिकपुरी आज का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!