छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, लोरमी में डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया जश्न

Spread the love

लोरमी में भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा विजयी, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया जोरदार प्रचार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई निकायों में जीत दर्ज कर ली है। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। भाजपा की इस बड़ी जीत पर लोरमी भाजपा इकाई में जश्न का माहौल है, जहां डिप्टी सीएम और लोरमी विधायक अरुण साव कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक जश्न मनाते नजर आए।

मुंगेली जिले की लोरमी नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने 2456 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल दास को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में डिप्टी सीएम अरुण साव ने लगातार प्रचार अभियान चलाया, जिसका परिणाम भाजपा की बड़ी जीत के रूप में सामने आया।

लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला। इस बार 18 वार्डों में चुनाव हुए, जिसमें भाजपा के 11 पार्षद, एक निर्दलीय और कांग्रेस के 6 पार्षद विजयी हुए। इनमें 2 भाजपा पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। भाजपा प्रत्याशी सुजीत वर्मा की जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और लोरमी में भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं।

49 नगर पालिका परिषदों में संपन्न हुए चुनाव, भाजपा का परचम लहराया

प्रदेश की 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए चुनाव हुए। प्रमुख नगर पालिकाओं में बीजापुर, किरंदुल, बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पंडरिया, कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरणवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली, लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं।

भाजपा की इस जीत ने प्रदेश की राजनीति में नया उत्साह भर दिया है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!