रायगढ़ महापौर चुनाव: चाय बेचने वाले जीववर्धन चौहान ने 34,365 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Spread the love

चुनाव जीतकर भी जीववर्धन चौहान चाय दुकान पर, बोले- जनता के बीच रहकर करूंगा काम रायगढ़। नगर निगम रायगढ़ के महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 34,365 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। खास बात यह है कि चुनाव जीतने के बाद भी जीववर्धन अपनी चाय दुकान पर लोगों को चाय पिलाते नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी चाय वाला था और आगे भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनूंगा और समाधान करूंगा। रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं होने दूंगा।”

ओपी चौधरी के कार्यकाल की मुहर, जीववर्धन ने दी जीत का श्रेय जीववर्धन चौहान ने अपनी जीत का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि 13 महीने के कार्यकाल में मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किए गए विकास कार्यों का फायदा इस चुनाव में मिला। जीववर्धन ने कहा, “हम रायगढ़ के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाकर काम करेंगे।” बता दें कि जीववर्धन चौहान सातवीं कक्षा तक शिक्षित हैं और 2004-05 में भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री साय का अनोखा अंदाज: जीववर्धन की दुकान पर बनाई चाय चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में रोड शो किया और जीववर्धन चौहान की चाय दुकान पर पहुंचकर स्वयं चाय बनाकर लोगों को परोसी। इस मौके पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया भी मौजूद रहे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संभाली थी चुनावी कमान रायगढ़ में भाजपा के चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उठाई। उन्होंने लगातार कैंपेन चलाकर जनता से समर्थन मांगा और खुद भी जीववर्धन की चाय दुकान पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनके वीडियो ने चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई।

साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले जीववर्धन की उम्मीदवारी बनी भाजपा की ताकत भाजपा द्वारा एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले जीववर्धन चौहान को टिकट देना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ। इससे जनता के साथ उनका जुड़ाव और मजबूत हुआ। मुख्यमंत्री साय की सादगी और अनोखे अंदाज ने भी जनता का ध्यान खींचा, जिससे भाजपा को चुनाव में बड़ी जीत मिली।

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!