छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में बवाल: रायगढ़, कोरबा, दुर्ग और जांजगीर में हंगामा, पैसे और बाल्टी बांटने के आरोप

Spread the love

रायगढ़ में वोट के लिए पैसे बांटने का आरोप, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प
रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 19 में मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता पोलिंग बूथ के अंदर घुस गए थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर निकाला।

कोरबा में मतदाता सूची को लेकर विवाद, प्रत्याशी और नोडल अधिकारी आमने-सामने
कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 19 और 20 में मतदाता सूची को लेकर बीजेपी प्रत्याशी और नोडल अधिकारी के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद की जड़ यह थी कि कई मतदाताओं के नाम दोनों वार्डों की सूची में शामिल थे। पुरानी सूची के आधार पर मतदान कराने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।

दुर्ग में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी टकराव, पंडाल हटाने पर मचा बवाल
दुर्ग नगर निगम के वार्ड 53 में मतदाता पर्ची वितरण के लिए लगाए गए पंडाल को हटाने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच आपसी विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पंडाल हटाने के फैसले से नाराज कार्यकर्ताओं के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस विधायक और पुलिस के बीच तीखी बहस, कुर्सियां फेंकी गईं
जांजगीर-चांपा के सदर स्कूल मतदान केंद्र में कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप और पुलिस के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान विधायक के समर्थकों और पुलिस के बीच भी टकराव हुआ, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। विवाद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुस्से में कुर्सियां फेंकी।

‘एक वोट के बदले एक बाल्टी’ का वीडियो वायरल, बीजेपी पर वोटर्स को खरीदने का आरोप
सूरजपुर से सामने आए एक वीडियो में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रत्याशी ललित तिवारी वोटरों को बाल्टी देकर रिश्वत दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उन्होंने बड़ी संख्या में बाल्टियां जब्त की हैं, जो कथित रूप से मतदाताओं को बांटी जा रही थीं।

राज्यभर में व्यापक मतदान, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को मतदान हुआ। प्रमुख नगर निगमों में अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर शामिल हैं। इस बार चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से कराए गए हैं और नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Related Posts

मैनपाट के जंगल में भालू का हमला: खुखड़ी बीनने गई महिला गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/मैनपाट। विशेष रिपोर्ट।       सरगुजा/मैनपाट। 4 अगस्त 2026 आज जिले के मैनपाट क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। सरभंजा ग्राम के डुमरगोड़ा…

करोड़ों रुपए के गबन के मामले में हाईकोर्ट ने दिया चालान पेश करने का आदेश

Spread the love

Spread the love    सरगुजा/अंबिकापुर। विशेष रिपोर्ट        चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिमिटेड अंबिकापुर एवं ठेकेदार प्रभोजत सिंह भल्ला के विरुद्ध कोतवालीअंबिकापुर में दर्ज है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!