रायपुर में दिनदहाड़े 60 लाख की डकैती, डकैतों ने आर्मी वर्दी में दी वारदात को अंजाम

Spread the love

डर और दहशत का माहौल, डकैतों ने परिवार को बनाया बंधक, दी बम से उड़ाने की धमकी

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित अनुपम नगर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार डकैत आर्मी की वर्दी पहनकर एक घर में घुसे और 60 लाख रुपये की डकैती को अंजाम दिया। घटना के समय डकैतों ने परिवार के दो महिलाओं और एक पुरुष को बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर धमकाया और घर को बम से उड़ाने की धमकी भी दी।

CCTV में कैद हुए डकैत, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार, डकैत एक कार से पहुंचे थे और जैसे ही वे बाहर निकले, चारों डकैत CCTV कैमरे में कैद हो गए। वारदात के दौरान डकैतों ने ‘लाल सलाम’ के नारे भी लगाए। डकैती के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए डॉग स्कॉड की तैनाती की और शहर के बॉर्डर पर नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित का बयान: जमीन बेचकर रखे थे 60 लाख रुपये नगद

पीड़ित वनोहरण वेणु ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपनी जमीन बेची थी और 60 लाख रुपये नगद घर पर रखे थे। इसी बीच डकैत मिलिट्री यूनिफॉर्म में उनके घर में घुस आए और परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। डकैतों ने परिवार के सदस्यों को बांधकर उनकी निशानदेही पर पैसे लूटे और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई: नाकेबंदी और मुखबिर तैनात

एडिशनल एसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। डॉग स्कॉड की टीम ने इलाके की तलाशी ली, जबकि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश के लिए मुखबिर सक्रिय किए गए हैं। शहर के बाहर जाने वाले मार्गों पर कड़ी जांच की जा रही है।

यह घटना रायपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!