छत्तीसगढ़ में GST टीम की बड़ी कार्रवाई: ड्रायफ्रूट कारोबारियों पर छापा, कर चोरी का पर्दाफाश

Spread the love

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग की केंद्रीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार स्थित दो प्रमुख ड्रायफ्रूट दुकानों गोपालदास टोडरमल और पवन ड्रायफ्रूट पर छापा मारा। टीम ने दुकान और गोदाम से भारी मात्रा में दस्तावेज, कंप्यूटर और लैपटॉप जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

दोपहर से देर शाम तक चला छापेमारी अभियान

जानकारी के अनुसार, जीएसटी टीम ने दोपहर बाद अचानक दोनों प्रतिष्ठानों पर धावा बोला। दुकान के साथ-साथ गोदाम में भी जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान कारोबारी कागजात, हिसाब-किताब की डायरी, बिल और वाउचर जब्त किए गए। सूत्रों के अनुसार, दोनों दुकानें संभाग की सबसे बड़ी ड्रायफ्रूट विक्रेता हैं और इनका संचालन एक ही मालिक द्वारा किया जाता है।

कर चोरी के ठोस सबूत मिले

जांच में सामने आया कि दोनों दुकानों की दैनिक बिक्री दो से तीन लाख रुपये तक होती थी, लेकिन जीएसटी विभाग को फर्जी जानकारी देकर कर चोरी की जा रही थी। विभाग को इस गड़बड़ी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद यह छापेमारी की गई। हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने इस कार्रवाई के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

व्यापारियों में हड़कंप, आगे भी होगी जांच

जीएसटी टीम की इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संभावना है कि इस छापेमारी के बाद अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी विभाग सख्त कदम उठा सकता है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!