प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना: छत्तीसगढ़ में मुफ्त सौर ऊर्जा से घर होंगे रोशन

Spread the love

सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, सरकार देगी सब्सिडी

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा घरेलू सौर पैनलों की स्थापना पर सब्सिडी दी जा रही है। अब इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार भी बढ़ावा देगी, जिससे राज्य के अधिक से अधिक नागरिक अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली का लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी।

जनदर्शन कार्यक्रम फिर से होगा शुरू

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य में जनदर्शन कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर के नागरिक अपनी समस्याएं रख सकेंगे और उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। चुनावी आचार संहिता के कारण यह प्रक्रिया कुछ समय के लिए स्थगित थी, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जाएगा।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!