छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: प्रश्नकाल में गूंजेंगे अहम मुद्दे, डिप्टी सीएम और मंत्रियों के जवाबों पर नजर

Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। इस दौरान प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विभाग से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।

विधायकों के उठाएंगे अहम मुद्दे

  • विधायक राजेश मूणत सदन में कीटनाशक दवाइयों की अवैध बिक्री का मुद्दा उठाएंगे।
  • विधायक द्वारकाधीश यादव कृषि मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।
  • विधायक धर्मजीत सिंह और भईया लाल राजवाड़े सदन में विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे।
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।

डिप्टी इंजीनियर पदों का मुद्दा बनेगा चर्चा का केंद्र

नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजेश मूणत उप अभियंता (डिप्टी इंजीनियर) पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री धारकों को वंचित रखने के मुद्दे पर डिप्टी सीएम अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेंगे।

इसके अलावा, विधायक अजय चंद्राकर सदन में राशन दुकानों में अनाज आबंटन के मुद्दे को उठाएंगे, जो आज सदन में चर्चा का प्रमुख विषय बन सकता है।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!