जेईई मेंस में खरसिया के होनहार ने रचा इतिहास, प्रदेश का नाम किया रोशन, विधायक उमेश पटेल ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

खरसिया। जेईई मेंस परीक्षा में खरसिया के शौर्य अग्रवाल ने शानदार सफलता हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शौर्य ने 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से खरसिया और पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।

विधायक उमेश पटेल ने दी शुभकामनाएं
शौर्य अग्रवाल की सफलता पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। विधायक पटेल ने कहा, “शौर्य की मेहनत और लगन ने यह मुकाम दिलाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

साधारण परिवार से निकलकर बड़ी सफलता तक सफर
शौर्य अग्रवाल एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता जयप्रकाश अग्रवाल खरसिया में किराने की दुकान चलाते हैं और माता कविता अग्रवाल गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी गई। शौर्य के भाई शिवम अग्रवाल आईआईटी गुवाहाटी में कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं।

विधायक ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
विधायक उमेश पटेल ने शौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज और प्रदेश की शान होती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शौर्य आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Related Posts

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 करोड़ से ज्यादा नकदी के साथ अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love

Spread the love    रायपुर। स्वराज जयसवाल विशेष रिपोर्ट।       रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को…

जशपुर में गूंजा तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

Spread the love

Spread the love    जशपुर। विशेष रिपोर्ट।     स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधायक रायमुनी भगत, पूर्व हस्तशिल्प बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!