महाकुंभ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कांग्रेस के 7 विधायक भी शामिल

Spread the love

प्रयागराज में छत्तीसगढ़ कैबिनेट और कांग्रेस विधायकों ने किया पुण्य स्नान

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ संगम तट पर पुण्य स्नान के लिए पहुंचे। इस धार्मिक यात्रा में राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह भी शामिल हुए।

कांग्रेस के 7 विधायक भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के सात विधायक राघवेंद्र सिंह, बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव ने भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और अन्य कांग्रेस विधायकों ने निकाय और पंचायत चुनाव का हवाला देते हुए इस यात्रा से दूरी बनाई। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस के अधिकांश विधायक पहले ही कुंभ स्नान कर लौट चुके हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने दिया था आमंत्रण पत्र
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष, सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने पत्र में लिखा कि त्रिवेणी संगम पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता से सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का सजीव अनुभव होगा।

मुख्यमंत्री ने साझा की तस्वीरें और दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘चलत बिमान कोलाहल होई। जय रघुबीर कहइ सबु कोई।’ उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाकुंभ में भागीदारी की बात कही।

कांग्रेस विधायकों पर कोई बाध्यता नहीं: पीसीसी अध्यक्ष
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायकों पर महाकुंभ में शामिल होने के लिए कोई दबाव नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारे कई विधायक पहले ही कुंभ जाकर लौट चुके हैं। कुछ निकाय और पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं। जो जाना चाहें, वे जा सकते हैं।’

Related Posts

खरसिया में महिला पत्रकार के घर घुसकर मारपीट का सनसनीखेज आरोप, भाजपा जिला मंत्री गायत्री केशरवानी सहित 10 लोगों पर गंभीर आरोप

Spread the love

Spread the love    खरसिया/रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   WhatsApp पर गलती से भेजे गए निजी मैसेज से शुरू हुआ विवाद, पत्रकार के माता-पिता से भी मारपीट का दावा; बच्चों के…

राजपुर भाजपा में अंदरूनी कलह की आहट! बूथ अध्यक्ष को 3 दिन में जवाब देने का फरमान, नोटिस से गरमाई सियासत

Spread the love

Spread the love    रायगढ़। विशेष रिपोर्ट।   सोशल मीडिया पर कथित तथ्यहीन बयान को लेकर मंडल अध्यक्ष सख्त, बूथ अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष के सामने पक्ष रखने को कहा;…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!