बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा 15 अप्रैल 2025 बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने विशेष रूप से शामिल होकर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बंगाल का स्वतंत्रता संग्राम में ऐतिहासिक योगदान रहा है। सुभाष चंद्र बोस, रवींद्रनाथ ठाकुर, स्वामी विवेकानंद और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जैसी महान विभूतियों ने न केवल देश को दिशा दी, बल्कि भारतीय संस्कृति को भी संजोकर रखा।
अमर अग्रवाल ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन पर शोध कार्य भी प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को इन महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने की ज़रूरत है।
बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़
तेज़ बारिश के बावजूद कार्यक्रम में शहर और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में बंगाली समाज के लोग जुटे। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी, प्रदेश प्रतिनिधि गुलशन ऋषि, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, बंगाली समाज प्रदेश अध्यक्ष पल्लव धार, पार्षद मोती गंगवानी, संरक्षक ए.के. गांगुली, प्रदेश महासचिव पार्थ चक्रवर्ती, डॉक्टर एस.के. मजूमदार, प्रदेश सचिव और सलाहकार अचिंत कुमार बोस समेत समाज के अनेक पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विशिष्ट सम्मान
कार्यक्रम में समाज के योगदानकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में
- मानवेंद्र नाथ चटर्जी (संस्थापक, सेंट्रल बंगाली समाज)
- कमल घोष (अध्यक्ष, बिलासपुर बंगाली समाज)
- सुजीत मित्र (सर्व बंग समाज कोऑर्डिनेटर)
- नमिता घोष (अध्यक्ष, बांग्ला अकादमी)
- डॉ. सोमा मलिक, निहार रंजन मलिक, सचिन, राजा दासगुप्ता, गोप दास गुप्ता, कृष्ण प्रजापति, निरंजन विश्वास, निमाई दास, रुना दास और भास्कर दास शामिल रहे।
इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में विशेष पुरस्कार भी दिए गए:
- निहार रंजन मलिक — सर्वश्रेष्ठ गायन
- राजा दासगुप्ता — सर्वश्रेष्ठ नाटककार
- मौमिता पाल — सर्वश्रेष्ठ छात्रा एवं एमबीबीएस डॉक्टर
- पृथअ सरकार, शुभांगी राय — सर्वश्रेष्ठ डांस
इन सभी को समाज गौरव सम्मान से नवाज़ा गया।
सांस्कृतिक आयोजन और रात्रि भोज
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया।
महिला विंग से पूर्ति धर (अध्यक्ष), कल्पना दे (महासचिव) और अन्य महिला सदस्य प्रोनोति बारिक, अरुंधति मुखर्जी, रूना दास, राखी गृह, अनामिका चक्रवर्ती, सीमा बस, गीता दत्त, रीना गोस्वामी, चूंकि चटर्जी, पटिया भट्टाचार्य, झरना मजूमदार, सोम विश्वास, बबीता विश्वास, माला दे, प्याली चटर्जी, प्रियांशु चटर्जी ने भी आयोजन में भागीदारी निभाई।









