बीजापुर मुठभेड़ में घायल जवानों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- ‘आपकी वीरता से नक्सलवाद कमजोर हुआ है’, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 9 फरवरी को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल हुए जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। गृह मंत्री शर्मा निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल जवानों का हालचाल जाना और उनके अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा, “आपकी वीरता और समर्पण से ही प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है। पूरा प्रदेश आपके साथ खड़ा है।”

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों को घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और कहा कि सरकार उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेगी।

नक्सल विरोधी अभियानों में अब तक की बड़ी सफलता

विजय शर्मा ने कहा कि यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक रही है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां सुरक्षाबलों ने पराक्रम दिखाते हुए नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार की नक्सलवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ऑपरेशन में 31 नक्सली ढेर, दो जवान शहीद

बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में 9 फरवरी को सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए। इस अभियान में सुरक्षाबलों ने कई हथियार भी बरामद किए। हालांकि, मुठभेड़ के दौरान दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच जवान घायल हुए, जिनका इलाज जारी है। सरकार ने घायल जवानों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

Related Posts

48 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश: 16.60 लाख का माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Spread the love

Spread the love    जांजगीर-चांपा। स्वराज जयसवाल की विशेष रिपोर्ट।         जांजगीर-चांपा। जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने…

मुख्यमंत्री श्री साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

Spread the love    रायपुर 5 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!